फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ट्रक ने छात्र को रौंदा, यूपी 100 पर फेके गए पत्थर

ट्रक ने छात्र को रौंदा, यूपी 100 पर फेके गए पत्थर

Wed, 19 Jul 2017 11:14 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ने छात्र को रौंदा, यूपी 100 पर फेके गए पत्थर
बरहज। तहसील के बगल स्थित पेट्रोल पंप के सामने ट्रक ने छात्र को रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने मौके पर पहुंची यूपी 100 की गाड़ी पर पथराव कर दिया। इसके बाद लोगों ने बरहज-रुद्रपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। गुस्साए लोगों ने काफी देर तक पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। देर रात समाचार लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था। सदर तहसीलदार और सीओ मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन

पलिया गांव निवासी अशोक का 10 वर्षीय पुत्र सागर गांव के प्राथमिक विद्यालय का छात्र था। बुधवार की शाम साढ़े सात बजे वह सब्जी खरीदकर साइकिल से गांव जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही बालक ने तड़पकर दम तोड़ दिया। यह देख आसपास के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर पहुंची यूपी 100 की गाड़ी पर पत्थर फेंकने लगे। मामला बिगड़ता देख वायरलेस से सूचना प्रसारित की गई। इसके बाद बरहज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। लोगों का आरोप था ट्रक चालक की लापरवाही से बालक की जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed