{"_id":"5c5c641abdec227390331d2b","slug":"201549558810-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता और होमगार्ड में हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता और होमगार्ड में हाथापाई
विज्ञापन
देवरिया। जिला अस्पताल की ओपीडी में भाजपा नेता और होमगार्ड के बीच हाथापाई हो गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। इसकी खबर मिलते ही कई भाजपा नेता पहुंच गए और सीएमएस से मिलकर शिकायत की।
भाजपा के सदर मंडल महामंत्री रत्नेश्वर गर्ग गुरुवार को जिला अस्पताल के आर्थो विभाग की ओपीडी में किसी मरीज के साथ आए थे। वहां पहले से लोग कतार में लगे थे। आरोप है कि बिना नंबर लगाए भाजपा नेता डॉक्टर के पास मरीज को लेकर जाने लगे। ऐसे में उन्हें होमगार्ड ने रोका और कतार में लगने को कहा। इसी बात पर दोनों लोगों में कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई। कुछ ही देर में पार्टी के संजय मिश्र, नवीन तिवारी, डॉ. अजीत मिश्र आदि पहुंच गए। सभी ने सीएमएस से मिलकर होमगार्ड पर बदसलूकी का आरोप लगाया। इस बाबत सीएमएस डॉ. छोटेलाल ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कराई जाएगी।