फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   महिला की हत्या कर शव खेत में फेंका

महिला की हत्या कर शव खेत में फेंका

Thu, 03 Jan 2019 10:22 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Thu, 03 Jan 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
महिला की हत्या कर शव खेत में फेंका
कत्ल
भाटपाररानी। पति को दुकान पर खाना पहुंचाने के लिए घर से निकली महिला का गेहूं के खेत में शव मिला है। उसके सामान मौके पर बिखरे हुए थे। मामला भाटपाररानी थानाक्षेत्र के जगउर गांव का है। पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खामपार थाने के ग्राम मालीछापर निवासी गंगा ठाकुर बेलपार-धनौती मार्ग के मेहरौना चौराहे पर सैलून चलाता है। उसकी पत्नी सुगंधा देवी (45) रोजाना की तरह बुधवार की देर शाम पति का खाना लेकर मेहरौना चौराहे के लिए निकली थी। काफी देर बाद भी पत्नी के नहीं पहुंचने पर गंगा ठाकुर ने घर पर फोन किया तो पता चला कि वह घंटे भर पहले ही घर से गई थी। परेशान पति उसकी तलाश में जुट गया। खोजबीन चल ही रही थी कि जगउर गांव के पास बेलपार-धनौती मार्ग पर सड़क से 300 अंदर गेहूं के खेत में सुगंधा देवी मृत हाल में पड़ी थी। उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। खाना, बोतल का पानी और अन्य सामान आसपास बिखरा पड़ा था। शोरगुल सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। सीओ बृजेंद्र राय व थानाध्यक्ष भाटपाररानी सुदेश शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि पति की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने का केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जगी। गौरतलब है कि घटनास्थल पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय और अश्विनी सिंह आदि भी पहुंचे। मौके का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से मामले की जानकारी ली। घटना की निंदा करते हुए पुलिस को शीघ्र मामले का पर्दाफाश करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed