फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   लघु शंका से मना करने पर दुकानदार समेत दो की पिटाई, गंभीर

लघु शंका से मना करने पर दुकानदार समेत दो की पिटाई, गंभीर

Sun, 21 Oct 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
लघु शंका से मना करने पर दुकानदार समेत दो की पिटाई, गंभीर
फोटो समाचार...
विज्ञापन

दुुकान के सामने लघु शंका से रोकने पर पिटाई
हेतिमपुर नेशनल हाईवे पर देर रात हुई घटना, वाहनों में तोड़फोड़
रामधनी की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने पीजीआई लखनऊ रेफर किया
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर कारखाना। नेशनल हाईवे पर देर रात दुकान के सामने लघु शंका करने से मना करने पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने आए लोगों ने दुकानदार समेत दो की जमकर पिटाई की। गंभीर रूप से घायल दुकानदार को पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने विसर्जन करने आए लोगों की जमकर पिटाई की। लोगों ने एक कार समेत तीन वाहनों में तोड़-फोड़ की। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने गांववालों को शांत कराया और कार को कब्जे में ले लिया। घटना में दोनों पक्ष से पांच लोग घायल हुए हैं।

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के हेतिमपुर से नेशनल हाईवे गुजरता है। भुजौली इंटर कॉलेज के सामने रामधनी यादव की जनरल स्टोर की दुकान है। शनिवार की देर रात कुशीनगर जनपद के हाटा से लोग प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे थे। इन्होंने दुकान के सामने पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार रोक दी। इसमें शामिल कुछ लोग दुकान के सामने लघु शंका करने लगे। रामधनी ने लघु शंका करने से मना किया तो उसकी पिटाई शुरू कर दी। उनको बचाने आए नंद यादव पुत्र पप्पू यादव को भी आरोपियों ने पीटा। शोर मचाने पर जुटे गांव के लोग आक्रोशित हो गए। मूर्ति विसर्जन करने आए लोगों को दौड़ाकर पीटा। इसमें हाटा निवासी दिनेश गिरि और अतुल घायल हो गए। मौके पर खड़ी कार, ट्रक और मैजिक में तोड़-फोड़ की गई। घटना से आधे घंटे तक नेशनल हाईवे जाम रहा। जानकारी मिलते ही रामपुर कारखाना, कुशीनगर जनपद के कसया और हाटा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया। घायलों को कसया सीएचसी में भर्ती कराया। यहां दुकानदार की हालत गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर और वहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर अजय कुमार ओझा ने बताया कि मामला शांत करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed