फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   शराब तस्करों पर केस, भेजे गए जेल

शराब तस्करों पर केस, भेजे गए जेल

Tue, 14 Aug 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
शराब तस्करों पर केस, भेजे गए जेल
शराब तस्करों पर केस दर्ज कर जेल भेजा
विज्ञापन

- बिहार ले जाते समय पकड़ी गई थी हरियाणा निर्मित 450 शीशी शराब
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सदर कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए शराब तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय के लिए चालान कर दिया। वहां से दोनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है। सोमवार की शाम को वह कोतवाली चौराहे पर एक लक्जरी वाहन में 450 शीशी शराब के साथ पकड़े गए थे।

कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि सोमवार को सूचना मिली कि चार पहिया वाहन से शराब की खेप बिहार ले जाई जा रही थी। शाम छह बजे एक चार पहिया वाहन को रोककर तलाशी ली गई तो गाड़ी में हरियाणा निर्मित 450 शीशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने चार पहिया वाहन पर सवार दो लोगों को पकड़ा। पूछताछ में एक ने अपना नाम कुलताज पुत्र रोहताज और दूसरा सचिन पुत्र धर्मेंद्र निवासी गोरड, थाना खरगोदा सोनीपत, हरियाणा बताया था। सदर कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी और आबकारी अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय के लिए चालान कर दिया। न्यायालय से दोनों जेल भेज दिया गया। सदर कोतवाल विजय सिंह गौर का कहना है कि शराब के साथ पकड़े गए दोनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed