{"_id":"5b40f3034f1c1ba1288b52e6","slug":"201530983171-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के साथ पकड़े गए डिप्टी कमिश्नर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के साथ पकड़े गए डिप्टी कमिश्नर
Sat, 07 Jul 2018 11:23 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
ुलिस अभिरक्षा में बैठाये गए डिप्टी कमिश्नर।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
लार। उत्तराखंड में तैनात सेल्स टैक्स के डिप्टी कमिश्नर और उनके चालक को गुठनी पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया। लग्जरी वाहन से दो बोतल अंग्रेजी शराब भी बरामद हुई। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। बनकटा थानाक्षेत्र के धरहनिया गांव निवासी डिप्टी कमिश्नर अभय पांडेय की तैनाती उत्तराखंड के रुड़की में हैं। उनके छोटे भाई की बारात शुक्रवार की शाम सिवान के गुठनी थानाक्षेत्र के तेनुआ गांव में गई थी। डिप्टी कमिश्नर शामिल होने जा रहे थे। गुठनी पुलिस ने श्रीकरपुर चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान वाहन में दो बोतल शराब बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान डिप्टी कमिश्नर और उनका चालक भी नशे में धुत मिले। इस दौरान बारातियों और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। पुलिस का तेवर देख बारातियों को पीछे हटना पड़ा। पुलिस ने भाटपाररानी के गुदरी बाजार निवासी लालबाबू जायसवाल और डिप्टी कमिश्नर अभय पांडेय पर केस दर्ज किया। एसओ मिथिलेश कुमार ने बताया कि एसआई राजकुमार की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। दोनों को सिवान न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वाहन को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।