फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   प्रधानाचार्य सहित शिक्षक पर केस दर्ज

प्रधानाचार्य सहित शिक्षक पर केस दर्ज

Mon, 07 May 2018 11:11 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
प्रधानाचार्य सहित शिक्षक पर केस दर्ज
यूपी पुलिस
तरकुलवा। क्षेत्र के पथरदेवा स्थित आचार्य नरेंद्रदेव इंटर कॉलेज में वेतन भुगतान को लेकर प्रधानाचार्य से वार्ता करने गए एक शिक्षक को जान से मारने की कोशिश की गई। तहरीर के बाद पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर शिक्षक ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर सोमवार को पुलिस ने विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित एक शिक्षक पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विजय प्रताप श्रीवास्तव दिसंबर 2016 में विदेश यात्रा पर थे। इस दौरान उन्होंने किसी को चार्ज नहीं दिया था। प्रभार नहीं होने से वेतन भुगतान बाधित हो गया था। प्रधानाचार्य के विद्यालय आते ही शिक्षक राकेश श्रीवास्तव वार्ता करने पहुंचे और वेतन भुगतान में देरी का कारण जानना चाहा। आरोप है कि इसी बात को लेकर हुए विवाद में प्रधानाचार्य व एक शिक्षक ने राकेश को जान मारने की कोशिश किए। कोर्ट के आदेश पर तरकुलवा पुलिस ने सोमवार को आरोपी प्रधानाचार्य डॉ. विजय प्रताप श्रीवास्तव और शिक्षक अच्युत श्रीवास्तव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed