{"_id":"5adf671f4f1c1b65098b6202","slug":"201524590367-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार...
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालिका की मौत
रुद्रपुर के तिवई गांव में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। थाना क्षेत्र के तिवई गांव में तेज रफ्तार में जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बालिका की मौत हो गई। वह दरवाजे पर खेल रही थी, तभी बेकाबू वाहन से कुचल गई। मामले में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
तिवई गांव के चखनी टोला गांव के अजय मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी बेटी अर्चना (6) कक्षा एक में पढ़ती है। रविवार की दोपहर वह दरवाजे पर खेल रही थी। इस दौरान देवरिया की ओर से जा रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर की रफ्तार तेज थी। बालिका को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। बुरी तरह जख्मी बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। मृतका की मां रिंकू का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बेटी के शव से लिपट कर रोने लगी। मामले में पुलिस ने मृतका की मां रिंकू देवी की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल गिरिजेश तिवारी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया गया है।