{"_id":"5a661b3c4f1c1b74268b5ca4","slug":"201516641084-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में युवक की मौत, पत्नी घायल
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर बरहज मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत पर जुटी भीड़ और पहिया के नीचे पति को दबा देख बिलखती पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। घने कोहरे के बीच ट्रक की चपेट में आने एक युवक की मौत हो गई। वह पत्नी को साथ लेकर रिश्तेदारी से अपने घर लौट रहा था कि रुद्रपुर बरहज मार्ग पर चकरवा गांव के सामने बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी घायल हो गई।
गोरखपुर जिले के चौरीचौरा के डुमरी गांव के मनमोहन तिवारी रविवार की शाम अपनी पत्नी रीमा तिवारी के साथ क्षेत्र के जमीरा गांव में अपने साढू के यहां ब्रम्हभोज में शामिल होने गए थे। सोमवार की सुबह वह पत्नी रीमा को बाइक से लेकर चल दिए। चकरवा गांव के पास सामने से आ रही ट्रक ने बाइक सवार को सीधे टक्कर मार दी। बाइक चला रहे मनमोहन के सिर पर ट्रक का पहिया चढ़ने से तत्काल मौत हो गई। बाइक सवार पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गई। हादसे से रुद्रपुर बरहज मार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने को जिला अस्पताल देवरिया भेज दिया।
पति की मौत देखकर पत्नी सदमे में
आंखों के सामने मांग का सिंदूर उजड़ता देख रीमा बदहवास हो गई। ट्रक के पहिए के नीचे पति को देख रीमा बिलख रही थी। जमीरा गांव से एक साथ रीमा और मनमोहन बाइक से घर को लौट रहे थे, रीमा को क्या पता कि यह पति के साथ अंतिम यात्रा है। हादसे के बाद रीमा सदमे में आ गई। वह घायलावस्था में ही पहिए के नीचे दबे मनमोहन को निकालने की कोशिश कर रही थी। वह मौके पर जुटे भीड़ से बिलख कर पहिया के नीचे से अपने पति को निकालने की गुहार लगा रही थी। महिला की दहाड़ सुनकर मौजूद लोगों की आंखें भर आई।