फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   2 drowned in saru

सरयू में नहाने गए दो युवक डूबे

Mon, 27 May 2019 12:18 AM IST
deoria Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 27 May 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
2 drowned in saru
बरहज में डूबे युवक के रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : amar ujala
बरहज। अलग-अलग घटनाओं में रविवार को सरयू में स्नान के दौरान दो युवक डूब गए। दोनों घटनाएं नगर के पीपा पुल के पास हुई। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से डूबे युवकों की तलाश में जुटी है। देर शाम तक उनका सुराग नहीं मिल पाया था। घटना से परिवारवालों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

मदनपुर थाना क्षेत्र के जोगडीहा गांव निवासी मूरत प्रसाद (60) सरयू में नियमित रूप से रविवारीय स्नान करते हैं। रविवार की सुबह भी वह बाइक से पहुंचे थे। उनके साथ भतीजे जिऊत का पुत्र शैलेष (18) व रंजीत भी जिद कर आए थे। स्नान के दौरान शैलेष गहरे पानी में जाने से डूब गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर लोगों की नजर पड़ी तो बचाव के लिए नदी में कूदे। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। दूसरी घटना बरछौली निवासी निखिल (19) पुत्र रामकृपाल यादव गांव के कुछ साथियों के साथ नदी तट पर नहाने आया था। गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। देर शाम तक दोनों की तलाश चलती रही। नदी घाट पर शैलेष की मां विपला देवी और निखिल की मां इंदु देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। इस संबंध में थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों को लगाकर तलाश कराई गई है। दोनों का सुराग नहीं लग रहा है।
विज्ञापन


मना करने पर भी नदी में छलांग लगा रहे थे युवक
थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने बताया कि रविवार को नदी तट पर श्रद्धालुओं की बढ़ने वाली भीड़ को लेकर थाना, सीता आदि घाटों पर महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पीपा पुल के समीप होमगार्ड तैनात किया गया है। घटना के दौरान नहा रहे युवकों को मना किया गया था लेकिन हटते ही दूसरी घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed