फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   2 died in accident01

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Mon, 17 Jun 2019 11:52 PM IST
deoria Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 17 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
2 died in accident01
मनोज फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
भलुअनी/करुअना। भलुअनी थानाक्षेत्र के सोनाड़ी मोड़ पर सोमवार की शाम ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों बरहज के नदुआ छापर गांव के निवासी थे। सूचना पर पहुंची भलुअनी पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। 
विज्ञापन

बरहज थानाक्षेत्र के नदुआ छापर गांव निवासी मनोज (30) पुत्र रामानंद राजभर गांव के ही रहने वाले विष्णु राजभर (25) पुत्र शिवनाथ के साथ बाइक से देवरिया से घर लौट रहा था। भलुअनी थानाक्षेत्र के सोनाड़ी मोड़ पर उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही गिट्टी, छड़ लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे। घटनास्थल पर ही मनोज की मौत हो गई। गंभीर रूप से जख्मी विष्णु को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। मनोज की मौत की खबर मिलने पर पत्नी अनिता बेहोश हो गई तो मां दहाड़ें मारकर रोने लगी। विष्णु राजभर के घरवाले भी गमजदा हैं। रात में गांव के तमाम लोग जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंच गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष भलुअनी अश्वनी तिवारी ने बताया सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है।
विज्ञापन


हेल्मेट होती तो बच जाती दोनों की जान
भलुअनी/करुअना। सोनाड़ी मोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत के बाद हर किसी की जुबां पर हेलमेट की उपयोगिता की ही चर्चा थी। लोग कहते रहे कि अगर दोनों ने हेलमेट पहना होता तो उनकी जान बच सकती थी। बरहज के नदुआ छापर गांव निवासी मनोज देवरिया में पल्लेदारी का कार्य करता है। वह मजदूरी कर किसी तरह परिवार का गुजर-बसर करता था। रोज की भांति मनोज अपने साथी विष्णु राजभर के साथ देवरिया गया था। उसे क्या पता था कि उसका आखिरी दिन साबित होगा। घटनास्थल पर सड़क पर खून से लथपथ पड़े मनोज और विष्णु को देख सभी सिहर जा रहे थे। लोग मनोज के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत का कारण बता रहे थे। सड़क सुरक्षा सप्ताह के पहले ही दिन हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत के बाद हर किसी की जुबां पर बरबस ही हेलमेट की बात आ रही थी। लोगों का कहना था कि सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी हेलमेट पहनने पर लोग सचेत नहीं हो रहे। मनोज की मौत से उसके संतान प्रियांशु, प्रतिभा, दीपा अनाथ हो गए। वे दरवाजे पर आने-जाने वालों को कातर नजरों से निहार रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


की-मैन को पीटा
देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की शाम को रेलवे के एक कर्मचारी ने की-मैन चंद्रशेखर की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे आरपीएफ जवानों ने उनका मेडिकल परीक्षण कराया। आरोपी एक रेलवे कर्मचारी और दो कबाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed