फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   युवकों के पिटाई का एक और वीडियो वायरल

युवकों के पिटाई का एक और वीडियो वायरल

Mon, 02 Apr 2018 11:34 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
युवकों के पिटाई का एक और वीडियो वायरल
Îô Øéß·¤ô´ ·¤è çÂÅUæ§ü - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। जिले में दो युवकों की पिटाई और दंड बैठक कराने का एक और वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में अबूबकरनगर चिक टोली के लड़के दो युवकों की पिटाई और दंड बैठक करा रहे हैं। इसे शमशाद की पिटाई प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। यदि पुलिस सही ढंग से जांच की तो सच्चाई सामने आ सकती है।
विज्ञापन

बुधवार को रौनियारी मोहल्ले के रहने वाले शमशाद अंसारी को कुछ युवकों ने अपहरण कर लिया। सकरापार ले जाकर उसकी जमकर पिटाई की थी। पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। शमशाद अंसारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सात नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और विकास यादव नाम के आरोपी ने वेश बदलकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सोमवार को एक और वीडियो वायरल हुआ है। इसमें दो युवकों की पिटाई कर दंड-बैठक कराया जा रहा है। हालांकि इसमें आरोपी युवकों का तस्वीर नहीं आई है। दंड-बैठक कर रहे दोनों युवक जब आनाकानी कर रहे हैं तो उनको थप्पड़ से मारा जा रहा है। सोमवार को वायरल हुए वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह पहले की घटना है। इसी के प्रतिशोध में सकरापार वाली घटना हुई है। हालांकि कुछ लोग कयास लगा रहे हैं कि उसके बाद का यह वीडियो है। फिलहाल यह वीडियो पुलिस के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। सदर कोतवाल सत्येंद्र पांडेय का कहना है कोई शिकायत नहीं मिली है, जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed