फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   डीसीएफ के पूर्व चेयरमैन के घर 15 लाख की चोरी

डीसीएफ के पूर्व चेयरमैन के घर 15 लाख की चोरी

Mon, 22 Jan 2018 10:58 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
डीसीएफ के पूर्व चेयरमैन के घर 15 लाख की चोरी
तरकुलवा थाना के बघड़ामहुआरी गांव में चोरी के बाद बिखरा पडा सामान। - फोटो : अमर उजाला
बघौचघाट। डीसीएफ के पूर्व चेयरमैन के घर में रविवार की रात करीब 15 लाख की चोरी हो गई। उस समय परिवार के लोग घर में सो रहे थे। घटना के वक्त चोरों ने जिन कमरों में लोग सो रहे थे उसकी कुंडी बाहर से बंद कर दी थी।
विज्ञापन

तरकुलवा थानाक्षेत्र के बघड़ा महुआरी निवासी डीसीएफ के पूर्व चेयरमैन व भट्ठा मालिक ब्रह्मा राय के परिवार के सदस्य रविवार की रात भोजन के बाद सोने चले गए। देर रात खिड़की के रास्ते घर में घुसे चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। जिन कमरों में परिवार के लोग सो रहे थे, चोरों ने उनकी कुंडी बाहर से बंद कर दी। चोरों ने दो कमरों को इत्मीनान से खंगालते हुए आलमारी के लॉकर से सवा लाख रुपये नकदी व जेवर आदि चुरा ले गए। घर के लोग सुबह जगे तो बाहर से कुंडी बंद पाकर परेशान हो गए। उनके शोर मचाने पर पड़ोसियों ने फाटक खोला। चोरी की जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घर के पीछे साड़ी, कपड़े और गहनों के खाली डिब्बे पडे़ मिले हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। मकान मालिक के अनुसार चोर करीब 15 लाख रुपये के सामान ले गए हैं। पुलिस को दिए तहरीर में एक लाख 30 हजार नकद और जेवर चोरी की बात बताई गई हैं। एसओ शशांक शेखर राय ने बताया कि छानबीन की जा रही है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed