{"_id":"5cc09a16bdec22146b5ee0a7","slug":"181556126230-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे के पिता से उचक्कों ने रुपये से भरा बैग छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दूल्हे के पिता से उचक्कों ने रुपये से भरा बैग छीना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मईल के बगहीं चौराहे के पास हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मईल। थाना क्षेत्र के बगहीं चौराहे के पास मंगलवार की रात उचक्कों ने बरात में दूल्हे के पिता से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। दो बाइक से आए बदमाश बैग छीनकर अंधेरे में फरार हो गए। बैग में करीब एक लाख रुपये थे। बुधवार की शाम तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
बगहीं चौराहा निवासी हरिशंकर गुप्ता की बेटी की मंगलवार को शादी थी। बरहज के कपरवार से बरात आई थी। द्वारपूजा के दौरान दूल्हे के पिता जयप्रकाश गुप्ता के मोबाइल पर एक कॉल आई। बैंड बाजे के शोर से किनारे हटकर वह बात करने लगे। इसी दौरान दो बाइक से आए उचक्कों ने उनके हाथ में लटक रहा बैग छीन लिया। शोरगुल मचाने पर बरात में शामिल लोग पहुंचे, तब तक उचक्के फरार हो गए। सूचना मिलते पर यूपी-100 की टीम भी पहुंची। काफी खोजबीन के बाद भी उचक्कों का कोई सुराग नहीं मिल सका। बुधवार की देर शाम पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। एसओ रवींद्र कुमार रवि ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।---