फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   आग से बेघर हुए तीन परिवार, छह झोपड़ियां जली

आग से बेघर हुए तीन परिवार, छह झोपड़ियां जली

Wed, 03 Apr 2019 09:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
आग से बेघर हुए तीन परिवार, छह झोपड़ियां जली
आग में छह झोपड़ियां जली
विज्ञापन


खामपार थानाक्षेत्र के भठवा तिवारी की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। पशुओं को मच्छर से बचाने के लिए धुआं उत्पन्न करने को जलाई गई आग ने तीन परिवारों को बेघर कर दिया। अगलगी से उनके आशियाने जल गए। उनमें रखा घर-गृहस्थी का सामान भी नष्ट हो गया। घटना खामपार थाना के ग्राम भठवा तिवारी की है। काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। आग से दो मवेशी भी झुलस गए। आग सबसे पहले विधवा भागमती देवी की झोपड़ी में लगी। आग से उनकी तीन झोपड़ियां, उसमें रखा सामान, गेहूं, चावल, बिस्तर, कपड़ा सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। एक पड़िया और गाय भी बुरी तरह से झुलस गई। तेज हवा के कारण आग ने पड़ोस की रेनू देवी की झोपड़ी व खोप और बबलू यादव की एक झोपड़ी को चपेट में ले ली। इन झोपड़ियों में रखा उनका घर-गृहस्थी का सभी सामान जल गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। बुधवार को सूचना पर पहुंचे हलका लेखपाल ने मौके का निरीक्षण कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी है। ग्राम प्रधान टिंकू तिवारी ने तहसील प्रशासन से सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed