फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गणतंत्र दिवस पर रिहा हो सकता है एक बंदी

गणतंत्र दिवस पर रिहा हो सकता है एक बंदी

Sun, 20 Jan 2019 10:38 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Sun, 20 Jan 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर रिहा हो सकता है एक बंदी
जेल
देवरिया। हत्या के मामले में 22 साल से जेल में बंद एक शख्स को गणतंत्र दिवस पर रिहाई मिल सकती है। प्रदेश के पात्र बंदियों की सूची में इसका भी नाम शामिल है। शासन से अनुमति मिलने पर वह गणतंत्र दिवस को खुली हवा में सांस ले सकेगा। कुशीनगर जिले के किसी गांव में 22 साल पूर्व हुए विवाद में तीन लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में दो पारस के पक्ष के थे, जबकि दूसरे पक्ष के ढुनमुन सिंह की ओर से एक व्यक्ति की जान गई थी। पिछले दिनों शासन ने गणतंत्र दिवस पर रिहा करने के लिए पात्र बंदियों-कैदियों की सूची मांगी थी। जेल प्रशासन ने 22 साल से जेल में बंद पारस का नाम इस सूची में भेजा था। शासन से अनुमति मिलने के बाद गणतंत्र दिवस पर इसकी रिहाई हो सकती है। इस बाबत जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय का कहना है कि कुशीनगर जिले के निवासी कैदी पारस का नाम पात्र बंदियों-कैदियों की सूची में भेजा गया है। शासन से अनुमति मिलने पर गणतंत्र दिवस पर रिहाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed