फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत

सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत

Thu, 13 Dec 2018 10:31 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत
सड़क हादसे में मारे जाने के बाद मृतक के घर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
भागलपुर (देवरिया)। बलिया सीमा के भागलपुर पुल पर बुधवार रात बेकाबू बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। चचेरे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

मईल थाना क्षेत्र के इसारू गांव निवासी चंद्रदेव राजभर का पुत्र देवव्रत (20) और भतीजा राजू (18) पुत्र विजय बुधवार की शाम खरीदारी के लिए बेल्थरा रोड गए थे। बाजार कर देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे। अभी दोनों भागलपुर पुल के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर तड़प रहे युवकों को आसपास के लोगों ने बेल्थरा रोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर परिजनों को सूचना दी। डॉक्टर ने दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल मऊ के लिए रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान देर रात राजू ने दम तोड़ दिया। वहीं, गुरुवार की भोर में देवब्रत की बीएचयू में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed