{"_id":"5b8d6ddb42c79246400abf86","slug":"181535995355-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे कूदकर अधेड़ ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन के आगे कूदकर अधेड़ ने दी जान
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन के आगे कूदकर अधेड़ ने जान दी
महुआ पाटन गांव के रहने वाले थे ओमशिव जायसवाल
पारिवारिक कलह बताया जा रहा है आत्महत्या का कारण
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर सोमवार की दोपहर एक अधेड़ ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना के बाद पहुंची जीआरपी ने पहचान के बाद शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार पारिवारिक कलह में अधेड़ ने जान दी है। पुलिस ने परिवारवालों को सूचना दे दी है।
तरकुलवा थानाक्षेत्र के महुआ पाटन बाजार गांव निवासी ओमशिव जायसवाल का परिवारवालों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इससे नाराज होकर सोमवार की दोपहर वह देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पहुंची। स्टेशन के पूर्वी छोर पर कसया ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन के आने का इंतजार करने लगे। बताया जा रहा है कि दोपहर 12.30 बजे भटनी की तरफ से आ रही मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। लोगों ने जीआरपी को सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। पॉकेट से मिले पहचान पत्र के आधार पर पहचान हुई। जीआरपी ने घटना की जानकारी परिवारवालों को दे दी। जीआरपी एसओ संतोष यादव का कहना है कि पारिवारिक कलह में अधेड़ के जान देने की बात सामने आ रही है। परिवारवालों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
--------------
पोते की डांट से नाराज वृद्ध को जीआरपी ने बचाया
सलेमपुर। पोते की डांट से नाराज एक वृद्ध शुक्रवार को घर छोड़ दिया। रविवार रात सलेमपुर पहुंचकर ट्रेन के आगे कूद गया। मौके पर मौजूद जीआरपी के सिपाहियों ने जान जोखिम में डालकर वृद्ध को बचाया। सूचना पर पहुंचे परिजनों को जीआरपी ने सौंप दिया। कुशीनगर के हाटा के पकड़ी गांव निवासी रामअशीष सिंह किसी बात को लेकर पोते से कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर उन्होंने दो दिन पूर्व घर छोड़ दिया। रविवार को वह किसी ट्रेन से सलेमपुर पहुंचे और गोरखपुर से आ रही चौरीचौरा एक्सप्रेस के आगे कूद गए। तब तक ड्यूटी पर तैनात जीआरपी के सिपाहियों की नजर उन पर पड़ी। अपनी जान जोखिम में डालकर एक सिपाही ने वृद्ध को मौत के मुंह से निकाला। जीआरपी वृद्ध को अपने पास ले गई। सोमवार को रामअशीष सिंह के परिजनों को सूचना दी गई। दोपहर में परिजनों के पहुंचने पर जीआरपी के सिपाहियों ने उसे सौंप दिया। वहीं वृद्ध की जान बचाने पर परिजनों ने जीआरपी के सिपाहियों को धन्यवाद दिया।