{"_id":"5b7d8bd542c79246516545df","slug":"181534954453-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुठनी में 29 पेटी शराब के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुठनी में 29 पेटी शराब के साथ तीन गिरफ्तार
Updated Wed, 22 Aug 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार...
-------------
29 पेटी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
लार। सिवान जिले की गुठनी पुलिस ने बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान जतौर बाजार से 29 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहनाें को जब्त कर चालक समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि स्कार्पियो में शराब लेकर श्रीकरपुर चेक पोस्ट के रास्ते यूपी से तस्करों के आने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर श्रीकरपुर चेक पोस्ट व जतौर बाजार में वाहन चेकिंग शुरू कर दी गई। इसी दौरान यूपी के मेहरौना के रास्ते तेज गति से आ रहे स्कार्पियो को रोकने की कोशिश की तो चालक रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा। पीछा करते हुए उसे जतौर बाजार में दबोच लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए स्कार्पियो से यूपी निर्मित 8-पीएम 29 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसकी कीमत लगभग 1.40 लाख रुपये है। शराब तस्कर स्थानीय थाना क्षेत्र के बकुलारी गांव निवासी विकास दुबे, चालक हुसैनगंज थानाक्षेत्र के शाहजहांपुर गांव निवासी विक्की कुमार सिंह व यूपी के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के कुसमा गांव निवासी अरविंद पांडेय शामिल हैं। इनके विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कर सिवान जेल भेज दिया गया।