फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जिला पंचायत अध्यक्ष की गिरफ्तारी के लिए छापामारी, मां हिरासत में

जिला पंचायत अध्यक्ष की गिरफ्तारी के लिए छापामारी, मां हिरासत में

Thu, 03 May 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष की गिरफ्तारी के लिए छापामारी, मां हिरासत में
रामप्रवेश यादव उर्फ बबलू - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। युवक के अपहरण और उसकी 10 करोड़ की जमीन का बैनामा कराने के मामले में पुलिस जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव उर्फ बबलू की मां मेवाती देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जबरन कराए गए पांच बैनामों में एक बैनामा मेवाती देवी के भी नाम हुआ है। फरार जिला पंचायत अध्यक्ष की तलाश में कई जगह छापे मारे गए। शहर के बाहर भी एक टीम उसकी खोज में गई है। इस मामले में बबलू के भाई समेत चार लोगों को पुलिस बुधवार को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष की मां से महिला पुलिस की मौजूदगी में पूछताछ की जा रही है। अध्यक्ष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें बनायी गई हैं। कई जगह छापे डाले गए हैं। खुफिया को भी सक्रिय किया गया है। जल्दी ही अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन

देवरिया खास मोहल्ले के रहने वाली दीपक मणि उर्फ पीयूष मणि का 20 मार्च को अपहरण हुआ था। छत्तीसगढ़ में रहने वाली उसकी बहन डॉ. शालिनी ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और डीजीपी से मामले की शिकायत की थी। उच्चाधिकारियों के दबाव के बाद हरकत में आई जिला पुलिस ने युवक की बरामदगी के लिए दो मई की रात को अमेठी माता मंदिर के पास पूर्व सांसद और सपा के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी के कटरा में छापा मार कर अपहृत दीपक को छुड़ाया। यहां से जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई अमित कुमार यादव उर्फ मंटू समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया खा। पुलिस के अनुसार इस मामले में नामजद जिला पंचायत अध्यक्ष फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed