फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   तिलक समारोह में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

तिलक समारोह में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Sun, 19 Nov 2017 10:18 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
तिलक समारोह में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
रामलक्षन। रुद्रपुर नईबाजार मार्ग पर स्थित पलिपा धूस के करीब एक सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। टैंपो से टक्कर लगने के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गया। इस दौरान तेज रफ्तार में आ रही पिकअप सड़क पर गिरे युवक के सिर पर चढ़ गई। मृतक अपनी भतीजी के तिलक समारोह में शामिल होने जा रहा था। बेलकुंडा गांव के हरिचरन निषाद 41 वर्ष अपने ससुराल गोरखपुर जिले के खपरियाभार गांव में रहते थे। रविवार को उनके बड़े भाई रामचरन निषाद की बेटी निशा का तिलक कार्यक्रम था। तिलक का कार्यक्रम दोपहर में निबही गांव के हरिलाल के जाना था। बेलकुंडा गांव में लोग तिलक में शामिल होने की तैयारी में थे। ससुराल से हरिचरन बाइक से तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बाइक पर उसका बेटा राहुल समेत दो बच्चे भी बैठे थे। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन थी। पलिपा धूस के करीब बाइक सवार को टैंपो ने टक्कर मार दी। सड़क पर युवक के गिरा, उसी समय पिकअप गुजरी और युवक के सिर पर चढ़ गया। वाहन के पहिया से उसका सिर कुचल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाइक सवार दो छोटे बच्चे भी घायल हो गए। घटना से खुशियों वाले घर में मातम छा गया और तिलक का कार्यक्रम स्थगित हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने को भेज दिया। मृतक ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed