{"_id":"6b00998eac088b30cb04e9c4","slug":"police-took-action-in-two-separate-cases-of-rape-and-abduction-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-168513-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दुष्कर्म और अपरहण के दो अलग- अलग मामलों में पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दुष्कर्म और अपरहण के दो अलग- अलग मामलों में पुलिस ने की कार्रवाई
Sat, 21 Nov 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
चिल्हिया। चिल्हिया थाना पुलिस ने नाबालिगों से दुष्कर्म और अपहरण के दो अलग-अलग मामलों में शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई पूरी करके उन्हें जेल भेज दिया है। एसओ चिल्हिया पवन कुमार मौर्य ने इस संबंध में जानकारी दी।
पहला मामला एक नाबालिग विवाहिता से जुड़ा है। उसकी सास ने बताया कि 12 नवंबर की रात करीब 10 बजे फैजान पुत्र नजरे हुसैन उनकी बहू को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। फैजान पर दुष्कर्म की नीयत का आरोप है। बुधवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की थी। विवाहिता के बयान के बाद आरोपित पर दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस टीम ने फैजान को चिल्हिया रेलवे स्टेशन तिराहे से गिरफ्तार किया।
दूसरा मामला भी चिल्हिया थाने का ही है। एक किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी लापता हो गई थी। बाद में पता चला कि आरोपित युवक निजामुद्दीन उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस मामले में भी अपहरण और जबरिया दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज थी। पुलिस ने निजामुद्दीन को गौहनिया चौराहे से तिराहे से गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।