{"_id":"5cba0a55bdec2213e76c4326","slug":"171555696213-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहन की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की मौत
हनुमानगंज चौराहे पर हुआ हादसा, पिकअप कब्जे में
अमर उजाला ब्यूरो
बघौचघाट। बहन की शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहे युवक की तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक बिहार का रहने वाला था। घटना तरकुलवा थानाक्षेत्र के हनुमानगंज चौराहे की है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। पिकअप चालक मौके से भाग गया। गोपालगंज जिले के भोरे थानाक्षेत्र के हरदिया गांव निवासी मनीष चौहान (30) के बहन की शादी मई में तय है। वह शादी का निमंत्रण कार्ड देने लिए तरकुलवा के हरपुर निजाम गांव में आया था। वापस लौटते समय हनुमानगंज चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। एसओ जितेंद्र तिवारी ने बताया कि पिकअप क़ब्जे में है। अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है।
टेंपो चालक की मौत
रामपुर कारखाना। डुमरी गांव निवासी बबलू (28) टेंपो चालक है। शुक्रवार की दोपहर महुआनी चौराहे से लौटते समय सिधुआ-शाहपुर नहर के पास टेंपो पलट गया। गंभीर रूप से घायल चालक को लोग जिला अस्पताल लाए, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। चालक घर का अकेला कमाऊ सदस्य था।