फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   लार में छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

लार में छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Apr 2019 11:35 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Sat, 06 Apr 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
लार में छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
rape - फोटो : pexels.com
लार। थानाक्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। बच्ची की मां की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित बालिका घर के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक की छात्रा है। शनिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद वह स्कूल परिसर में खेल रही थी। इसके बाद वह शौच के लिए खेत की ओर चली गई। खेत में मौजूद एक युवक ने चाकलेट देने के बहाने दुष्कर्म किया। बालिका की चीख सुनकर साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने बच्ची की मां को जानकारी दी। बच्ची की मां को देखकर युवक भागने लगा। बच्ची को देखकर मां ने शोर मचाना शुरू किया। आसपास के लोगों ने भाग रहे युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। बालिका को लार सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना से नाराज बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पर डटे रहे। आरोप है कि एक माह पूर्व भी युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की थी। इस मामले में भी परिजनों ने तहरीर दिया था, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह गौर ने बताया कि पीड़िता के मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed