{"_id":"5c8fd684bdec2214107d068e","slug":"171552930436-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का निर्माण रोका, बीएसएफ जवान को दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान का निर्माण रोका, बीएसएफ जवान को दी धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ जवान ने लगाई गुहार
देवरिया। बीएसएफ जवान के मकान का निर्माण कुछ दबंगों ने रोक दिया और जबरन सार्वजनिक रास्ते के लिए जमीन छोड़ने की बात कही। विरोध करने पर मारने-पीटने की धमकी देने लगे सोमवार को सदर एसडीएम के पास मामला पहुंचा। एसडीएम ने टीम गठित कर निस्तारण का निर्देश दिए। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी बीएसएफ जवान सुनील बरनवाल की छत्तीसगढ़ में तैनाती है। पैतृक जमीन पर इनका पुराना मकान था। इसे तोड़कर नए मकान का निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि गांव के कुछ लोग पहुंचे और डीह की जमीन बताते हुए रास्ता छोड़ने को कहा। विरोध करने पर धमकी देते हुए निर्माण रोक दिया। जवान ने गौरीबाजार थाने और तहसीलदार के यहां कई बार शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर सोमवार को सदर एसडीएम से गुहार लगाई। एसडीएम ने लेखपाल को बुलाया और प्रकरण जानने के बाद टीम गठित कर मौके पर जाकर निस्तारण करने को कहा। एसडीएम दिनेश मिश्र ने बताया कि जहां पर मकान निर्माण हो रहा है, वह डीह की जमीन है। रास्ते की मांग को लेकर कुछ लोग निर्माण रोके हैं। निस्तारण के लिए टीम गठित की गई है।
आसमान तले रात गुजार रहे अग्निपीड़ित
देवरिया। तरकुलवा ब्लॉक के कोन्हवलिया गांव निवासी दीना बिंद और परशुराम बिंद की झोपड़ी आग में जलकर राख हो गई। झोपड़ी में रखा घरेलू सामान भी जल गया। पीड़ित परिवार आसमान तले रात गुजार रहे हैं। भाजपा नेता डॉ. संजीव शुक्ला ने एसडीएम से मिलकर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।