{"_id":"5c66f6f3bdec22738813bc07","slug":"171550251763-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दो अधेड़ की मौत
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। सूचना मिलने पर परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मालीपुर गांव निवासी गोरख (50) गुरुवार की रात को किसी काम से कहीं गए थे। नवलपुर में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवारवालों को जानकारी दी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दूसरी घटना खुखुंदू इलाके की है। बीजापुर झंगटौर गांव के रहने वाले रामजतन क्षेत्र के ही मुंडेरा बुजुर्ग गांव में रहते थे। गुरुवार की रात को वह गांव के ही रोहित के साथ कहीं जा रहे थे। उनकी बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे रामजनत की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।