फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   महिलाओं ने गौशाले की दीवार तोड़ी, पुलिस पर पथराव

महिलाओं ने गौशाले की दीवार तोड़ी, पुलिस पर पथराव

Tue, 22 Jan 2019 10:26 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने गौशाले की दीवार तोड़ी, पुलिस पर पथराव
लच्छीराम पोखरे पर विवाद के दौरान लोगों ने निर्माणाधीन बाउंड्री तोड़ दी। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। लच्छीराम पोखरे के पास पिंजरापोल गौशाले की जमीन पर दीवार के निर्माण पर उपद्रव हो गया। मौके पर जुटी महिलाओं ने पोखरा परिसर की भूमि पर कब्जे का आरोप लगाते हुए दीवार तोड़ दी। यही नहीं, पुलिस के रोकने पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने भी बल प्रयोग करते हुए उपद्रवियों को खदेड़ दिया। साथ ही पांच महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पूरे दिन अफसरों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत चलती रही, लेकिन रास्ता नहीं निकला।
विज्ञापन

लच्छीराम पोखरे के पास पिंजरापोल गौशाला के नाम से सवा बीघा जमीन राजस्व अभिलेख में दर्ज है। ट्रस्ट की ओर से यहां दीवार बनवाई जा रही थी। दूसरे पक्ष के लोगों ने पोखरा परिसर पर कब्जे का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस बीच मंगलवार को फिर दीवार निर्माण की जानकारी होने पर दूसरे पक्ष की महिलाएं मौके पर पहुंचीं और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस और महिलाओं के बीच हाथापाई भी हुई। पुलिस ने जब हल्का बल प्रयोग किया तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन

उधर, खबर मिलते ही एएसपी शिष्यपाल सिंह, एडीएम राकेश पटेल, एसडीएम रामकेश यादव, सीओ सिटी वरुण मिश्रा और राजस्वकर्मी पहुंच गए। बवाल बढ़ने की आशंका पर शाम तक दोनों पक्षों से प्रशासन ने वार्ता की। एक पक्ष का आरोप है कि यहां कई दशकों से धार्मिक आयोजन होते हैं। धोखाधड़ी से इस जमीन को पिंजरापोल के नाम से दर्ज कराया गया और अब हड़पने के लिए गोशाले के नाम पर दीवार बनवाई जा रही है, जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि बेवजह इसे तूल दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीएम आवास पहुंचकर महिलाओं ने जताया गुस्सा

देवरिया। लच्छीराम पोखरे के पास पिंजरापोल गौशाला की जमीन पर निर्माणाधीन दीवार को लेकर हुए उपद्रव के बाद पांच महिलाओं को हिरासत में लेने से नाराज 30 की संख्या में महिलाएं डीएम आवास पहुंच गई। वे पुलिस पर जमीन कब्जा कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगीं। मामला बढ़ता देख डीएम के स्टेनो बाहर निकले। उन्होंने महिलाओं की बात सुनी और डीएम को अवगत कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर वे वहां से हटीं। उधर, बवाल की आशंका में मौके पर कोतवाली पुलिस के अलावा क्यूआरटी टीम शाम तक जमी रही। कैंपस में अमर नाम के व्यक्ति का मकान है। ट्रस्ट के लोगों ने अवैध कब्जा बताते हुए उसे भी खाली कराने की मांग की। अमर के घर के बाहर बांस व खर-पतरवार से की गई घेराबंदी भी युवकों ने तोड़ दी।


साजिश के तरह रोका जा रहा निर्माण : मंत्री
पिंजरापोल गौशाला के मंत्री परमेश्वर जोशी ने कहा कि पोखरे का सुंदरीकरण कराने और गौशाला निर्माण के लिए कराए जा रहे निर्माण को साजिश के तहत रोका जा रहा है। पहले से जो यहां धार्मिक काम हो रहे हैं, उस पर किसी को आपत्ति नहीं है। बेवजह इस मामले को तूल दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed