फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सिपाही को गोली मारने वाला 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

सिपाही को गोली मारने वाला 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

Sun, 04 Nov 2018 11:04 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
सिपाही को गोली मारने वाला 50 हजार का इनामी गिरफ्तार
नीतीश की गिरफ्तारी से देवरिया पुलिस ने ली राहत की सांस
विज्ञापन

ढाई माह से पुलिस के लिए सिरदर्द बना था नीतिश
17 अगस्त की रात भाटपाररानी में वाहन चेकिंग के दौरान सिपाही को गोली मारने का है आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। भाटपाररानी इलाके में चेकिंग के दौरान सिपाही पर फायरिंग के आरोपी नीतीश सिंह की गिरफ्तारी के बाद जिले की पुलिस ने राहत की सांस ली है। घटना के बाद ढाई माह से फरार नीतिश पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका था। उसके ऊपर जिले की पुलिस ने 50 हजार का इनाम भी घोषित किया था। इस हमले में शामिल नीतीश के साथी शाका पांडेय को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
भाटपाररानी थाना क्षेत्र के महुजा गांव के समीप 17 अगस्त की शाम को पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उस दौरान इधर से गुजर रहे बाइक सवार शाका और नीतीश सिंह ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। गोली लगने से सिपाही अखिलेश यादव जख्मी हो गया। एक गोली बाइक पर पीछे बैठे शाका को भी लगी। पुलिस ने शाका को पकड़ लिया। लेकिन, नीतिश सिंह फरार हो गया था। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान 19 अगस्त को शाका पांडेय भी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। आईजी रेंज ने बरहज थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी शाका और कुशीनगर के तरयासुजान थाना क्षेत्र के रामपुर बंगरा गांव निवासी नीतीश सिंह पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया था। 14 सितंबर को एसटीएफ ने शाका को वाराणसी में गिरफ्तार कर लिया था। मुखबिर की सूचना पर गोरखपुर एसटीएफ की टीम ने शनिवार रात कसया से घेराबंदी किया। बदमाश नीतीश ने फायरिंग कर भागने की कोशिश किया लेकिन पकड़ा गया। इस बाबत भाटपाररानी सीओ ब्रजेंद्र राय ने बताया कि फरार चल रहे बदमाश को गोरखपुर एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। रिमांड पर उसे लिया जाएगा।
विज्ञापन


इनामी बदमाशों को पकड़े थानेदार, नहीं तो होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पुलिस लाइन सभागार में अपराध गोष्ठी का आयोजन रविवार को हुआ। इसमें शांति पूर्ण तरीके से त्योहारों को संपन्न कराने पर चर्चा हुई। लंबित मुकदमों को निपटाने और फरार चल रहे इनामी बदमाशों की गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। एसपी एन कोलांची ने कहा कि इलाके में हुई चोरी, लूट, हत्या जैसे गंभीर अपराधों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले थानेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। जन शिकायत और लंबित मुकदमों का सीओ प्रति माह दो बार सर्किल थानों की समीक्षा करें। आगामी त्योहारों पर की गई तैयारियों की जानकारी एसपी ने लिया और सकुशल संपन्न कराने को कहा। प्रतिदिन वाहन, बैंक चेकिंग और ग्रामीण इलाकों में पैदल गश्त, साइबर अपराध रोकथाम के लिए प्रचार-प्रसार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
बेहतर कार्य के लिए दिया गया प्रशस्ति पत्र
देवरिया। पुलिस लाइन मनोरंजन कक्ष में एसपी एन कोलांची ने एएसपी गणेश प्रसाद शाहा उत्तरी, सुरेन्द्र बहादुर दक्षिणी, सीओ सिटी वरुण मिश्रा, बरहज और बनकटा को छोड़ सभी थानेदारों को त्यौहारों में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस प्रबंधन, अथक परिश्रम, यातायात प्रबंधन, एवं अन्य राजकीय विभागों के कुशल नेतृत्व क्षमता हेतु प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस दौरान सीएफओ शंकर शरण राय, प्रधान लिपिक श्री भुुनेश राय, शम्भू यादव, रामअवध, पीआरओ नवीन चौधरी मौजूद रहे।


इनसेट
लार थाने से हटाए गए दागी सिपाही
देवरिया। लार थाने पर तैनाती दीपनरायण उपाध्याय और राम सिंह समेत तीन सिपाहियों को तत्कालीन एसपी ने वसूली के आरोप में लाइन हाजिर किया था। एसपी एन कोलांची के चार्ज संभालने के कुछ दिन बाद दागी सिपाहियों ने अपनी तैनाती पुन: लार थाने पर करा लिया। इसकी शिकायत एसपी तक पहुंची तो दीपनरायण को सदर कोतवाली और राम सिंह यादव को रुद्रपुर के लिए तबादला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed