{"_id":"5b3123054f1c1bf86e8b9d4b","slug":"171529946885-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरन कटवा दिए बाल तो बेटे ने लगा ली आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जबरन कटवा दिए बाल तो बेटे ने लगा ली आग
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
hair
- फोटो : hair
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बेटे का हनी सिंह स्टाइल रखा गया बाल पिता ने जबरन कटवा दिया। इकलौते बेटे को यह इतना नागवार लगा कि उसने आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर घरवालों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। गंभीर रूप से झुलसे छात्र को लोग जिला अस्पताल लाए, जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
भटनी थानाक्षेत्र के चकउर तिवारी गांव निवासी अखिलेश यादव का 12 वर्षीय बेटा अमित यादव कक्षा पांच में पढ़ता है। उसने अपने बाल हनी सिंह मॉडल में कटा रखा था। पिता ने जबरन रविवार को अमित कि बाल कटाकर छोटे करा दिए। इससे अमित काफी आहत था। उसने रात में खाना भी नहीं खाया। दिन में करीब 10.30 बजे घर के अंदर एक कमरे में केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। चीख सुनकर दरवाजे पर बैठे गांववाले व घर के सदस्य दौड़े और फाटक तोड़कर आग बुझाई। झुलसे हुए अमित को लोग भटनी पीएचसी पर ले गए, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अमित की हालत नाजुक बताई जा रही है। अखिलेश दुबई में रहते हैं। कुछ दिन पूर्व गांव आए थे। घरवालों की मानें तो अमित बचपन से ही जिद्दी स्वभाव का है। अमित का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। भटनी एसओ वीडी कुशवाहा ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी संज्ञान में नहीं है।