फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   हादसे में गाड़ी के उड़े परखच्चे, दूल्हा दुल्हन सुरक्षित

हादसे में गाड़ी के उड़े परखच्चे, दूल्हा दुल्हन सुरक्षित

Fri, 19 Apr 2019 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
हादसे में गाड़ी के उड़े परखच्चे, दूल्हा दुल्हन सुरक्षित
दूल्हे की कार पलटी( - फोटो : अमर उजाला
रामपुर कारखाना। थानाक्षेत्र के इमिलिया गांव के पास शुक्रवार की सुबह बरात से लौट रही दूल्हे की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दूल्हा-दुल्हन समेत अन्य लोग बाल-बाल बच गए। बाद में दूसरी गाड़ी से नवदंपती को घर भेजा गया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के भटनी दादन गांव से ओमप्रकाश शर्मा के बेटे सुनील की बरात गुरुवार की रात बसंतपुर गांव में राजेंद्र शर्मा के घर गई थी। शुक्रवार सुबह आठ बजे दुल्हा-दुल्हन की विदाई हुई। बरात इमिलिया गांव के पास पहुंची थी कि अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। गड्ढे में गिरने के बाद गाड़ी एक पेड़ से भी टकराई। संयोग रहा कि दूल्हा और दुल्हन सुरक्षित बच गए। गाड़ी में सवार दूल्हे के भतीजे विशाल 10, भतीजी खुशी नौ को हल्की चोट आई। दूसरी गाड़ी आने पर दूल्हा-दुल्हन घर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed