फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   घटना के बाद चोरी की तहरीर देने कोतवाली पहुंचा था चंदन

घटना के बाद चोरी की तहरीर देने कोतवाली पहुंचा था चंदन

Sat, 05 Jan 2019 10:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद चोरी की तहरीर देने कोतवाली पहुंचा था चंदन
लूट में प्रयुक्त बाइक के चोरी की तहरीर देने पहुंचा युवक
विज्ञापन


पुलिस हिरासत में है चंदन, चल रही है पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। आर्य समाज गली में सराफा कारोबारी से लूट के मामले में जिस बाइक का प्रयोग हुआ, आधे घंटे बाद उसकी तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे चंदन को हिरासत में ले लिया गया। बाइक उसके मामा की बताई जा रही है। इसकी जानकारी उसके परिवारवालों को नहीं थी। एसपी ने मामले की जानकारी उसके परिवारवालों को दी।

मूलरूप से गोरखपुर के सहजनवां इलाके के घघसरा गांव निवासी चंदन श्रीवास्तव रामगुलाम टोले में रहता है। उनके पिता यहां नौकरी करते थे। यहीं उसका ननिहाल भी है। चंदन विदेश में था, कुछ दिन पूर्व वह लौटा है। चंदन के अनुसार दरवाजे पर बाइक खड़ी की थी। चाभी लगी हुई थी। शुक्रवार की शाम को वह कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बाइक चोरी होने की जानकारी दी। इसके कुछ देर पहले ही उसी बाइक से आर्य समाज गली में व्यापारी रोशन वर्मा उर्फ बन्नू को गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। अभी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही थी कि चंदन की तहरीर देखकर मुंशी ने कोतवाल को जानकारी दी। इसके बाद चंदन को हिरासत में ले लिया गया। इस बात की जानकारी उसके परिवार के लोगों को नहीं थी। उसने अपना मोबाइल बंद रखा था। इसलिए पुलिस उसे संदिग्ध मान रही है। शनिवार को उससे पूछताछ कर जानकारी लेने के बाद एसपी एन. कोलांचि ने उसके परिवारवालों को जानकारी दी। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि चंदन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसकी भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed