{"_id":"5b9a9384867a557fed5e8ece","slug":"161536856964-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारंपरिक रूट से जाएगा ताजिया, खलल डालने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पारंपरिक रूट से जाएगा ताजिया, खलल डालने वालों पर होगी कार्रवाई
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
पड़री बाजार में डीएम व एसपी ने ताजिया को लेकर दोनों पक्ष वार्ता करते
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। ताजिया के रूट को लेकर एक हियुवा नेता ने एसपी से विरोध दर्ज कराया था। गुरुवार को एडीएम प्रशासन व एएसपी की मौजूदगी में कोतवाली में बैठक हुई। इसमें ताजियादार व हिंदू युवा वाहिनी के नेता मौजूद रहे। घंटे भर वार्ता व वीडियो फुटेज देखने के बाद प्रशासन नें परंपरागत मार्ग से ताजिया निकालने का निर्देश दिया। साथ ही अवरोध पैदा करने वालों के साथ सख्ती से निपटने की बात कही।
नगर समेत ग्रामीण अंचल की अधिकांश ताजिया कस्बा सलेमपुर के कर्बला में दफन होता है। हियुवा नेता विनोद ठठेरा का आरोप था कि ताजिया सब्जी मंडी होकर स्टेशन रोड जाता है। उसके बाद गांधी चौक होकर कर्बला को जाता है। वहीं ताजियादारों का कहना है कि दो साल दुर्गा पूजा व मोहर्रम एक साथ पड़ने के कारण प्रशासन ने रूट बदलवा दिया था। जबकि, परंपरागत रास्ता स्टेशन रोड, तहसील व अस्पताल होकर कर्बला का है। अफसरों ने इनके दावों की पड़ताल के लिए पांच वर्ष पूर्व के वीडियो फुटेज को देखा। इसमें ताजियादारों की बात सही पाई गई। इसके बाद एएसपी सुरेंद्र बहादुर ने कहा कि परंपरागत मार्ग से ही ताजिया निकाला जाएगा। अवरोध पैदा करने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा। इस दौरान एसडीएम शशिभूषण, सीओ शितांशु यादव, कोतवाल श्याम विहारी, चेयरमैन जय प्रकाश मद्धेशिया, पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद आदि मौजूद रहे।