{"_id":"5b326de64f1c1b4d108b4575","slug":"161530031590-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिली मजदूर की लाश, हत्या का शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में मिली मजदूर की लाश, हत्या का शक
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना के पहाडपुर गांव के देव नारायण प्रसाद की (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के पहाड़पुर गांव के बाहर खेत में एल्युमीनियम फैक्ट्री के मजदूर की लाश मिली है। वह रविवार की शाम से ही लापता था। उसके शरीर के कई हिस्सों में जलने के निशान भी हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पहाड़पुर टोला रुइहा निवासी देवनारायण प्रसाद (35) पुरवा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक एल्युमीनियम के सामानों की फैक्ट्री में काम करता था। रविवार को वह सुबह कार्यस्थल के लिए घर से निकला। देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन अभी चल ही रही थी कि सोमवार की रात गांव के पूरब तरफ खेत में देवनारायण की लाश मिली। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक की बायीं आंख, दोनों कलाई, पीठ और कमर के नीचे जले के निशान थे। उसकी साइकिल भी मौके पर नहीं थी। पत्नी बदामी देवी के मुताबिक पति के शरीर पर जो कपड़े थे, वह उसके नहीं है। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामपुर कारखाना एसओ अजय कुमार ओझा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।
देवनारायण के कंधे पर थी परिवार की जिम्मेदारी
देवनारायण अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। मजदूरी कर वह परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत के बाद घरवालों का बुरा हाल है। मां कौशल्या देवी, पत्नी बदामी देवी बार-बार बेहोश हो रही थी। वहीं तीन बच्चे नित्या (आठ), सत्या (छह) व आदित्य (तीन) पूरे मामले से अनभिज्ञ रहे। वह कभी अपनी रोती मां-दादी को निहार रहे थे तो कभी पिता के शव पर टकटकी लगाए रहे। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर ऐसा क्या हो गया जो इतनी भीड़ आ गई। परिजनों का विलाप और बच्चों की हालत देख हर किसी की आंखें भर आई।
विज्ञापन