{"_id":"5b1ab2ca4f1c1bda6e8b6ff0","slug":"161528476362-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठा मालिक समेत पांच पर गैर इदारतन हत्या का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भट्ठा मालिक समेत पांच पर गैर इदारतन हत्या का केस
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सदर कोतवाली इलाके में ईंट-भट्ठा के समीप खून से लथपथ मिले युवक की मौत के बाद पुलिस ने शुक्रवार को भट्ठा मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया। युवक की मौत पांच जून को गोरखपुर में उपचार के दौरान हुई थी। मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।
गौरीबाजार थानाक्षेत्र के धतुरा खास गांव के रहने वाले शिवशंकर यादव 31 मई की शाम को शहर गए थे। वह रात को घर नहीं पहुंचे। परिजन उन्हें खोजने लगे।
युवक सदर कोतवाली क्षेत्र के खोराराम स्थित एक ईंट-भट्ठे के समीप सड़क के किनारे खून से लथपथ पड़ा था। युवक के चेहरे पर जख्म के निशान थे। लोगों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान पांच जून को मौत हो गई। सदर कोतवाल प्रभातेष श्रीवास्तव का कहना है कि मृतक के पिता की तहरीर पर भट्ठा मालिक समेत पांच के विरुद्ध गैर इदारतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।