फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   व्यापारियों संगठनों ने कोतवाली का किया घेराव

व्यापारियों संगठनों ने कोतवाली का किया घेराव

Wed, 11 Apr 2018 10:47 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों संगठनों ने कोतवाली का किया घेराव
कोतवाली गेट जाम किए लोगों से बात करते सीओ और सड़क पर नारेबाजी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। आरक्षण विरोधी आंदोलन के दौरान बवाल पर पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय ने मंगलवार को देर रात प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल को निलंबित कर दिया। दूसरी ओर, बुधवार को व्यापारी की पिटाई के विरोध में व्यापारी संगठनों ने नगर में प्रदर्शन किया। उन्होंने कोतवाली का घेराव कर करीब दो घंटे धरना दिया। व्यापारियों ने आरोपी आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी की मांग की। सीओ ब्रजेंद्र राय ने आश्वासन दिया कि दो दिन के अंदर गिरफ्तारी होगी। इसके बाद धरना खत्म हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को आरक्षण विरोधी आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों और दुकानदारों में जमकर मारपीट हुई थी। इस दौरान ईट पत्थर भी चले थे। मारपीट में चार व्यापारी घायल हो हुए थे। पुलिस ने मौके से तीन आंदोलनकारियों को गिरफ्तार भी किया था। इस मामले में व्यापार मंडल के दबाव बनाने के बाद व्यापारी प्रदीप गुप्ता की तहरीर पर दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट करने के मामले में 15 आंदोलनकारियों के खिलाफ बलवा का केस दर्ज किया गया। घटना के 24 घंटे के अंदर आंदोलन के दौरान शिथिलता बरतने के आरोप में कोतवाल को सस्पेंड कर दिया गया। इधर, बुधवार को आक्रोशित व्यापारियों ने दुकान बंद कर नगर में प्रदर्शन किया। व्यापारी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का गेट जाम कर धरना दिया। साथ ही दो घंटे तक सड़क भी जाम कर दिया। सीओ के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व चेयरमैन छट्ठेलाल निगम, व्यापार मंडल अध्यक्ष रमापति शुक्ला, महेश वर्मा, आत्माराम निगम, विनोद गुप्ता, दीपक जायसवाल, श्याम जायसवाल, पंकज कन्नौजिया, नंदू जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed