फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दबंगों ने पांच दलितों की झोंपडिया उजाड़ी

दबंगों ने पांच दलितों की झोंपडिया उजाड़ी

Fri, 30 Mar 2018 10:49 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
दबंगों ने पांच दलितों की झोंपडिया उजाड़ी
खामपार थाना क्षेत्र में उजाड़ी गई दलित बस्ती। - फोटो : अमर उजाला
भाटपाररानी। खामपार थाने के ग्राम शंभू बनकटा में शुक्रवार को दबंगों ने दलित बस्ती पर कहर बरपाया। दबंगों ने पांच दलितों के छप्पर और कटरैन उजाड़ कर सामान तहस-नहस कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने नामजद केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया। गांव में पुलिस कैंप कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम शंभू बनकटा में छोटी गंडक नदी के तट बांध के समीप कुछ तुरहा जाति के दलित वर्षों से बसे हैं। वे सभी खेतिहर मजदूर हैं। कुछ लोगों से उनका जमीन विवाद है। इसी बात को लेकर शुक्रवार को गांव के आधे दर्जन से ऊपर दबंग दलित बस्ती में घुस गए और उन्हें गालियां देने लगे। प्रतिरोध करने पर दबंगों ने श्रीकिशुन, रामसागर, दुबरी प्रसाद, रामप्रवेश और जनार्दन की झोपड़ियां उजाड़ कर फेंकने लगे। घरों में रखा सामान भी तहस नहस कर दिए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस दो लोगों को पकड़ कर थाने लाई। पीड़ितों की नामजद तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और कुछ अज्ञात लोगों पर केस दर्ज की। थाना प्रभारी ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। दलित बस्ती में पुलिस बल तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed