फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   छात्रों के दो गुटों में मारपीट, तमंचा लहराया

छात्रों के दो गुटों में मारपीट, तमंचा लहराया

Wed, 21 Mar 2018 10:47 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
छात्रों के दो गुटों में मारपीट, तमंचा लहराया
demo pic
देवरिया। शहर के सीसी रोड, उमानगर के एक नामी विद्यालय में छात्रों के दो गुटों में बवाल हो गया। दोनों गुटों के छात्रों ने तमंचा हवा में लहराया। यही नहीं, जिला अस्पताल की इमरजेंसी पर भी दोनों गुटों के बीच मारपीट की नौबत आई और तमंचा लहराया गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही छात्र जिला अस्पताल से भाग गए। बताया जा रहा है कि छात्रों के दोनों गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर लड़ाई है। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि लड़की के मामले को लेकर दोनों गुटों के बीच काफी समय से तनातनी चल रही है।
विज्ञापन

सीसी रोड, उमानगर के एक नामी विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। इसी विवाद में बुधवार की दोपहर एक बजे विद्यालय के पास ही दोनों गुटों के छात्र आपस में भिड़ गए। मारपीट में तीन छात्रों को चोट लगी है। दोनों गुटों के छात्रों ने हवा में तमंचा लहराया। छात्रों के बीच मारपीट होता देख विद्यालय के अन्य छात्र सहम गए। उपचार के लिए दोनों गुट के छात्र जिला अस्पताल के इमरजेंसी पहुंचे। यहां भी विवाद हुआ। दोनों गुटों से फिर तमंचा लहराया। इससे अफरातफरी का माहौल हो गया। किसी ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दे दी। सूचना मिलने के कुछ देर बाद मौके पर पुलिस पहुंची। इससे पूर्व दोनों गुटों के छात्र भाग गए थे। सदर कोतवाल सत्येंद्र पांडेय का कहना है कि छात्रों के दो गुटों में मारपीट और तमंचा निकाले जाने की सूचना मिली थी। पुलिस के पहुंचने से पहले छात्र भाग गए थे। छात्रों के बारे में जानकारी एकत्र कराई जा रही है। सार्वजनिक स्थान पर तमंचा लहराना अपराध है। पुलिस मामले की छानबीन का आरोपियों को जेल भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed