फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   फूंक-फूक कर कदम आगे बढ़ा रही पुलिस

फूंक-फूक कर कदम आगे बढ़ा रही पुलिस

Thu, 21 Sep 2017 10:59 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
फूंक-फूक कर कदम आगे बढ़ा रही पुलिस
देवरिया। मॉडर्न सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज की 9वीं की छात्रा नीतू चौहान की मौत के मामले में पुलिस फूंक-फूंक कर कदम बढ़ा रही है। पुलिस का मानना है कि यदि जल्दबाजी में कार्य किया गया तो गलती हो सकती है। बेगुनाह जेल जा सकते हैं।
विज्ञापन

चकियवा मोहल्ले के रहने वाले परमहंस चौहान की बेटी नीतू चौहान मॉडर्न सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज नेहरूनगर में 9वीं कक्षा की छात्रा थी। सोमवार को रहस्यमय हालात में तीन मंजिला से गिरने से उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। सदर कोतवाली पुलिस इस मामले में धीरे-धीरे जांच आगे बढ़ा रही है। बुधवार को सहपाठियों से पूछताछ कर पुलिस कुछ जानकारी हासिल की थी। गुरुवार को इस पर एक्सपर्ट से राय-मशविरा किया गया। सभी ने अपना-अपना पक्ष रखा है। इस पर गहनता से विचार किया जा रहा है। सदर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच में फूंक-फूंक कर कदम आगे बढ़ाया जा रहा है। कोई निर्दोष इस मामले न फंस जाए, इसलिए गहनता से एक-एक बिंदु पर काम किया जा रहा है। जल्द ही घटना के तह तक पहुंच जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed