{"_id":"5719037c4f1c1baa208b47b6","slug":"16-ill-from-food-poisoning-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषाक्त भोजन से 16 बीमार, भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विषाक्त भोजन से 16 बीमार, भर्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Thu, 21 Apr 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
विषाक्त भोजन से 16 बीमार, भर्ती
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी क्षेत्र के लाखोपार गांव में आई बारात में भोजन करने से 16 लोग बीमार हो गए। बृहस्पतिवार को सभी को सीएचसी भाटपाररानी में भर्ती कराया गया है। इसके चलते गांव में अफरातफरी मच गई। चिकित्सक ने सभी की स्थिति में सुधार की बात कही है।
बुधवार को गांव के लुटावन यादव के घर भलुअनी के वादीपुर गांव से बारात आई थी। बारातियों और अतिथियों को खिलाने के लिए उन्होंने मछली का इंतजाम किया था। बृहस्पतिवर की सुबह से ही परिवार, रिश्तेदार और गांव कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। लोगों को बार-बार दस्त होने लगा। अचानक कई लोगों की तबीयत बिगड़ने से अफरातफरी मच गई। हालत बिगड़ने पर दोपहर में सभी को सीएचसी भाटपाररानी में भर्ती कराया गया।
इसमें कौशल्या (70), मोहित (5), इंदल (38), जयमती (35), नंदनी (5), विक्की (7), मनू (15), शशि (2) , शकुंतला (30), डिंपी (14), रंभा देवी (40), जानकी देवी (40), अंकित (8) , मंदीप (13), बबली (30) और गांव के इजहार (6 ) शामिल हैं। सभी बीमारों का उपचार पीएचसी भाटपाररानी में चल रहा है। चिकित्साधिकारी डॉ. जेपी शर्मा ने बताया कि शादी समारोह में विषाक्त भोजन खाने से सभी को दस्त होने लगा है। इनका उपचार किया जा रहा है। सभी की हालत में सुधार हो रहा है।