फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक लूटी

बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक लूटी

Sat, 22 Jun 2019 10:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक लूटी
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
बनकटा। बाइक सवार दो बदमाशों ने पकड़ी नरहियां गांव के पास तमंचे के बल पर बाइक लूट लिया। घटना शुक्रवार की रात नौ बजे के बाद की है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बनकटा पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बनकटा थानाक्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी पिंटू सिंह शुक्रवार की रात बाइक से सोहनपुर गांव स्थित ससुराल जा रहे थे। अभी वह बिहार सीमा के पास पकड़ी नरहियां गांव के दक्षिण पोखरे के समीप पहुंचे ही थे कि सुनसान देखकर पीछा कर रहे अपाची बाइक पर सवार दो बदमाशों ने चलती बाइक से चाभी निकालने की कोशिश की। असफल होने पर धक्का देकर पिंटू सिंह को गिरा दिया। गिरने के बाद पिंटू बाइक की चाभी लेकर भागने लगा। बदमाशों ने दौड़ाकर पिंटू पर तमंचा सटा चाभी छीन लिया। बाइक और मोबाइल लूटकर दोनों बदमाश प्रतापपुर की तरफ भाग गए। पिंटू ने भागकर गांववालों को खबर दी। गांव के किसी शख्स के फोन से पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने नाकेबंदी कर जांच शुरू कराई, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए। पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है, लेकिन पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। इस बाबत बनकटा थाने के इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है, लेकिन दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed