फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   आठ चोर गिरफ्तार, 14 बाइक बरामद

आठ चोर गिरफ्तार, 14 बाइक बरामद

Tue, 11 Jun 2019 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
आठ चोर गिरफ्तार, 14 बाइक बरामद
लार पुलिस ने सात दो पहिया वाहन के साथ वाहन लिप्टर को पकडा। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। लार और बरहज पुलिस ने स्वॉट टीम के सहयोग से अलग-अलग जगहों से आठ वाहन लिफ्टर पकड़े गए। उनकी निशानदेही पर चोरी की 14 बाइक बरामद की गईं। इसमें से तीन का केस सलेमपुर में दर्ज है। पुलिस ने बाइक लिफ्टर के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया। एक नाबालिग बाइक लिफ्टर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र के निर्देशन में लार थाने के प्रभारी विजय सिंह गौर, एसआई आशुतोष कुमार, अमित पांडेय, चक्रधारी चौहान के साथ पिपरा चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान स्वॉट टीम भी पहुंच गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने भास्कर शाही निवासी खरवनिया और शिवम तिवारी निवासी कोहरा को पकड़ लिया। भास्कर शाही के पास एक तमंचा और एक कारतूस मिला। उनके पास चोरी की बाइक भी थी। कड़ाई से पूछताछ पर दोनों ने बताया कि चोरी की बाइक गोरखपुर, देवरिया और बिहार में बेचते हैं। उनके बताने पर पुलिस ने सफायद सिद्दीकी उर्फ प्रिंस निवासी चोरडीहा लार, गोलू यादव निवासी डुमवलिया सलेमपुर, धीरज यादव निवासी डरैली मटिया दरौली सिवान, अमन राजभर निवासी चितविश्राम, गुठनी सिवान को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की छह और बाइक बरामद की गई। वहीं, मंगलवार की भोर में बरहज एसओ बीरबहादुर सिंह, एसआई रामसेवक मिश्र, अजय सिंह, हेड कांस्टेबल प्रवीण यादव, कृष्णकुमार सिंह, महिला कांस्टेबल शशिकला सरोज, अमृता विश्वकर्मा के साथ लवरछी तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने धौलापंडित गांव के देवब्रत यादव के घोठे पर दबिश दी। अंधेरे का फायदा उठाते हुए धर्मेंद्र सिंह निवासी पैना, चंद्रशेखर यादव निवासी मेहियवां और अर्जुन वर्मा निवासी धर्मशाला के पास कस्बा बरहज भाग गए। पुलिस ने देवब्रत को पकड़ा लिया। उसके घोठे से ही सात चोरी की बाइक बरामद की गई। पुलिस ने सात बाइक लिफ्टरों को जेल भेज दिया। एक नाबालिग बाइक लिफ्टर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन



जिला अस्पताल से बाइक चोरी
देवरिया। एक तरफ लार और बरहज पुलिस ने मंगलवार को बाइक लिफ्टरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की बाइक बरामद किया, वहीं चोरों ने जिला अस्पताल परिसर से एक बाइक उड़ा दिया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। भलुअनी थानाक्षेत्र के बीरपुर गांव निवासी चंदन कुमार अपने चाचा मुन्ना यादव की बाइक लेकर बहन का इलाज कराने जिला अस्पताल आया था। परिसर में बाइक खड़ी कर चिकित्सालय में गया। उपचार कराकर लौटा तो देखा बाइक नहीं थी। उन्होंने तत्काल डायल-100 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed