{"_id":"5cf94cddbdec2207410e856d","slug":"15598420081875-deoria-news58","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े तमंचा सटाकर 75 हजार की लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े तमंचा सटाकर 75 हजार की लूटे
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खुखुंदू। थानाक्षेत्र के परसिया भंडारी के पास गुरुवार की दोपहर कोल्डड्रिंक एजेंसी के चालक को तमंचा दिखाकर बदमाशों ने 75 हजार रुपये नकदी लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मुसैला की तरफ भाग निकले। पीड़ित ने मौके से ही पुलिस और एजेंसी मालिक को घटना की जानकारी दी। सक्रिय हुई पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू की, मगर बदमाशों का सुराग नहीं लगा। एसपी, एएसपी ने भी मुआयना कर पीड़ित से पूछताछ की। एसओ को घटना का शीघ्र पर्दाफाश करने के निर्देश दिए हैं।
बरहज थानाक्षेत्र के पैना गांव निवासी बबलू जायसवाल की स्थानीय कस्बे में सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के पास कोल्डड्रिंक की एजेंसी है। गुरुवार की सुबह थानाक्षेत्र के मुसैला खुर्द निवासी चालक श्रीराम यादव सहकर्मी दिनेश पटेल के साथ टाटा मैजिक से कोल्डड्रिंक लोडकर आपूर्ति के लिए रवाना हुआ। मुसैला, कोल्हुआ, भरथुआ, पुरैना की दुकानों पर सप्लाई के बाद वह खुखुंदू लौट रहा था। दोपहर करीब सवा एक बजे देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर परसिया भंडारी गांव के पास अचानक बिना नंबर की बाइक से आए दो बदमाशों ने वाहन रोक दिया। वाहन रुकते ही बाइक सवार एक बदमाश ने चालक श्रीराम से शादी की बात कहकर एक गत्ता कोल्डड्रिंक का दाम पूछा। उसके पैसे देने पर चालक का सहयोगी वाहन से कोल्डड्रिंक का गत्ता उतारने लगा। इसी दौरान दूसरे बदमाश ने चालक की कनपटी पर तमंचा सटाकर पास रखे सारे रुपये लूट लिए। जानमाल की धमकी देते हुए बाइक सवार बदमाश मुसैला की तरफ भाग निकले। पुलिस के अनुसार चालक के पास तकरीबन 75 हजार रुपये नकद था। श्रीराम घटना के बाद वाहन लेकर खुद थाने चला आया। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात से खलबली मच गई है। पुलिस पीड़ित को लेकर घटनास्थल पर काफी देर तक जमी रही। जगह-जगह नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश में वाहन चेकिंग शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मौके पर पहुंचे एसपी किरीट राठोड ने जल्द से जल्द घटना के पर्दाफाश के लिए इंस्पेक्टर को निर्देश दिया। एसओ श्यामलाल यादव ने बताया कि लूट का केस दर्ज कर बदमाशों की धरपकड़ की जाएगी।