फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   एक रुपये के छोटे सिक्के के चलते टूट गई शादी

एक रुपये के छोटे सिक्के के चलते टूट गई शादी

Thu, 06 Jun 2019 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
एक रुपये के छोटे सिक्के के चलते टूट गई शादी
shadi
सलेमपुर (देवरिया)। द्वारपूजा के दौरान एक रुपये के छोटे सिक्के से शुरू हुआ बखेड़ा इतना बढ़ गया कि शादी टूट गई। बरातियों को बिना खाना खाए लौटना पड़ा। दिनभर थाने में चली पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी। मामला सोहनाग रोड स्थित एक मैरेज हाल का है। दूल्हा भलुअनी ब्लॉक के एक स्कूल में शिक्षक है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनूघाट निवासी शिक्षक का विवाह मईल के एक गांव में तय हुआ था। बुधवार की रात सोहनाग रोड स्थित मैरेज हाल में बरात आई। द्वारपूजा के दौरान पंडित को दक्षिणा के रूप में नोटों के साथ एक रुपये के छोटे सिक्के भी दिए जाने लगे। पंडित ने छोटे सिक्कों पर आपत्ति जताई। इसी को लेकर विवाद शुरू हो गया। इससे दूल्हा भड़क गया। उसने न सिर्फ पंडित के हाथ से दक्षिणा की राशि लेकर फेंक दी बल्कि उनकी पिटाई भी कर दी।
विज्ञापन

दूल्हे की हरकत से सन्न रह गए लोगों ने जैसे-तैसे विवाद खत्म कराया। उधर, जब दूल्हे को स्टेज पर ले जाया जाने लगा तो वह रास्ते में कई बार लड़खड़ा गया। स्टेज पर जयमाल के वक्त भी उसकी उल-जुलूल हरकतें जारी रहीं। इससे नाराज दुल्हन शादी से इन्कार करते हुए घर में चली गई। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी बात नहीं बनी। सूचना पर पहुंची पुलिस रात में ही दूल्हे को थाने ले गई। वहां गुरुवार की सुबह दिनभर पंचायत चली में समझौता नहीं हो पाया। इसके बाद शादी में भेंट के तौर पर मिली रकम और सामान वर पक्ष ने लौटा दिया। कोतवाल सीपी जैसल ने बताया कि दोनों पक्ष से वार्ता के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed