{"_id":"5cf418a1bdec22077654fa37","slug":"155950095720-deoria-news144","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीखमपुर रोड से युवक को अगवाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भीखमपुर रोड से युवक को अगवाकर पीटा
विज्ञापन
भीखमपुर रोड से युवक को अगवाकर पीटा
पिड़रा गांव का रहने वाला है गुड्डू प्रजापति
रविवार की दोपहर दोस्त के साथ भीखमपुर रोड जा रहा था गुड्डू
हरकत में आई पुलिस तो मनबढ़ों ने छोड़ा, घर पहुंचा पीड़ित
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। दोस्त के साथ जा रहे एक युवक को भीखमपुर रोड से बाइक सवार कुछ लोगों ने अगवा कर लिया। रामपुर कारखाना क्षेत्र के एक गांव में ले जाकर उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई तो युवक को छोड़ दिया। तीन घंटे बाद युवक लौटा तो पुलिस ने राहत की सांस ली।
सदर कोतवाली के पिड़रा गांव निवासी गुड्डू प्रजापति (25) एक दोस्त से मिलने भीखमपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास गया था। दोनों सड़क पर पैदल ही जा रहे थे कि एक बाइक सवार दो युवकों ने गुड्डू को जबरन बाइक पर बैठा लिया और शहर से बाहर ले गए। दोस्त ने इसकी सूचना गुड्डू के परिवारवालों को दी। युवक को अगवा करने की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। उधर, युवक गुड्डू को लेकर रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के एक गांव में गए। वहां बांधकर उसकी पिटाई की। जब उन्हें सूचना मिली कि पुलिस ढूंढ रही तो उन्होंने गुड्डू को छोड़ दिया। तीन घंटे बाद जब वह घर पहुंचा तो परिवारवालों के साथ ही कोतवाली पुलिस ने भी राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि अगवा करने वाले युवकों का गुड्डू से कुछ विवाद चलता है। तीन साल पहले उसके पिता स्वामीनाथ का शव नहर में मिला था। इस बाबत सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि युवक को अगवा करने की सूचना पर छानबीन शुरू की गई थी। युवक अपने घर लौट आया है।