{"_id":"5cf2b41dbdec22074b0aa77d","slug":"155940973810-salempur-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर ही हुई थी दंपती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रेन से कटकर ही हुई थी दंपती की मौत
विज्ञापन
रेल ट्रेक
- फोटो : demo pic
भटनी। बनकटा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से मिले दंपती के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो गया है। दोनों की मौत ट्रेन से कटने के कारण ही हुई थी। रिपोर्ट से आत्महत्या की बात स्पष्ट होने के बाद जीआरपी अब मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। परिवार के सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ की तैयारी में है। अब तक की छानबीन में आपसी कलह ही मुख्य वजह सामने आई है।
बनकटा रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार की रात दंपती ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने जेब से मिले पहचान पत्र से उनकी शिनाख्त खामपार थानाक्षेत्र के छपिया बघेल गांव निवासी अखिलेश (30) व उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी (28) के रूप में की। घटना की जानकारी घरवालों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौका-ए-वारदात की स्थिति को देखकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने का भी कुछ लोगों ने अंदेशा जताया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो गया है कि दोनों की मौत ट्रेन से कटने के कारण ही हुई थी। अब जीआरपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती कारणों का पता लगाने को लेकर है। मासूम बच्चों को छोड़कर दंपती ने खुदकुशी क्यों की, यह भी अबूझ पहेली बना हुआ है। इसे सुलझाने के लिए जीआरपी के एसआई ने कई बार परिवार के सदस्यों से अलग-अलग ले जाकर पूछताछ करने की तैयारी में है। अब तक इसमें आपसी कलह की बात ही सामने आई। बताते हैं कि दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था। एक-दूसरे पर वह आरोप-प्रत्यारोप लगाते थे। जीआरपी एसओ बृजेश मौर्य ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में जिस तरह चोट को दिखाया गया है, उससे साफ हो गया है कि दंपती ने जानबूझ कर ट्रेन से कटकर जान दी है। आत्महत्या की वजह जानने के लिए परिवार के हर सदस्य से अकेले में बयान लिया जा रहा है। अभी परिवार गमजदा है। ऐसे उनको को कोई दिक्कत न हो इसका भी ख्याल रखा जा रहा है।