फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   एक ही चिता पर हुआ दंपती का अंतिम संस्कार

एक ही चिता पर हुआ दंपती का अंतिम संस्कार

Sat, 01 Jun 2019 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
एक ही चिता पर हुआ दंपती का अंतिम संस्कार
एक ही चिता पर हुई दंपती की अंत्येष्टि
विज्ञापन

भाटपाररानी। बनकटा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की देर रात ट्रेन से कटकर जान देने वाले दंपती का शुक्रवार की देर रात अंतिम संस्कार हुआ। पोस्टमार्टम के बाद रात आठ बजे शव घर पहुंचा तो आंसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। एक साथ बेटा-बहू की चिताएं देख माता-पिता के आंसू थम नहीं रहे थे तो परिवार के अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। बिहार के जगदीशपुर कोठी के पास झरही नदी के तट पर दोनों शवों का दाह संस्कार हुआ। अखिलेश के चचेरे भाई सुधीर ने शव को मुखाग्नि दी। खामपार थाने के छपिया बघेल निवासी अखिलेश कुशवाहा और पत्नी लक्ष्मी देवी ने गुरुवार की रात बनकटा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। भटनी जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। अखिलेश की मां चंद्रावती देवी, पिता रामकृपाल के साथ पांचों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मासूम बच्चे माता-पिता के शव से लिपट कर बिलख रहे थे। दरवाजे पर थोड़ी देर शव को रखने के बाद उसे बिहार के जगदीशपुर कोठी के पास झरही नदी के किनारे ले जाकर एक ही चिता पर दोनों के शव को रखकर दाह संस्कार किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सत्यदेव यादव, ग्राम प्रधान नागेंद्र पासवान, हरिओम कुशवाहा, हीरानाथ रामसागर और रामदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed