{"_id":"5cf012f1bdec22075541943c","slug":"155923740819-deoria-news84","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर हुई थी प्रियंका की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गला दबाकर हुई थी प्रियंका की हत्या
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुखुंदू। बड़हड़ा गांव निवासी प्रियंका हत्या गला दबाकर की गई थी। इसके बाद शव छिपाने के मकसद से महुंई श्रीकांत के पास हरखौली सूखे नाले में फेंक दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आया है। हालांकि पुलिस अब तक हत्यारोपियों को चिह्नित नहीं कर पाई है। रिपोर्ट के बाद नए सिरे से तहकीकात शुरू की गई है।
थानाक्षेत्र के बड़हड़ा निवासी बृजाधर गोड़ की छह बेटियों में चौथे नंबर की प्रियंका (17) मंगलवार को घर से लापता हो गई थी। बुधवार को उसका शव महुंई श्रीकांत सिवान के पास हरखौली सूखे नाले में चरवाहों ने देखा। शव मिलने के बाद प्रियंका के घर में चीखपुकार मच गई। पिता बृजाधर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने का केस भी दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रियंका की गला दबाने और दम घुटने से मौत की बात सामने आई है। गौरतलब है कि प्रियंका के चेहरे पर भी गंभीर चोट के निशान मिल थे, मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इससे संबंधित कोई विशेेष तथ्य हाथ नहीं लगा है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पूर्व मारपीट भी हुई थी, जिससे चोट आई होगी। एसओ श्यामलाल यादव ने बताया कि घटना की हर पहलू पर बारीकि से जांच की जा रही है, जल्द ही मामले का पर्दाफाश होगा।
तीन बिंदुओं पर चल रही जांच
अब तक की पड़ताल में पुलिस प्रियंका हत्याकांड के पीछे तीन अहम बिंदुओं को मान कर हत्यारों तक पहुंचने की जुगत में लगी है। पुलिस की नजर प्रियंका के पुराने सगे संबंधियों, उसकी ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के आरोपियों और परिवार में भी किसी बात को लेकर हुए अनबन पर टिकी है। पुलिस को इन्हीं तीन बिंदुओं पर घटना के खुलासे की उम्मीद टिकी है। सूत्रों की मानें तो बहुत जल्द पुलिस इन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में ले सकती है।