फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पिकअप की टक्कर से घायल शख्स की मौत

पिकअप की टक्कर से घायल शख्स की मौत

Tue, 28 May 2019 10:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर से घायल शख्स की मौत
पिकअप की टक्कर से घायल शख्स की मौत
विज्ञापन


भलुअनी के सोनाड़ी गांव के पास सोमवार की देर शाम हुआ हादसा
पत्नी के साथ कहीं जाने के लिए घर से निकले थे रमेश
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पत्नी के साथ सड़क पर खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे एक शख्स को पिकअप ने चपेट में ले लिया। घटना सोमवार की देर शाम भलुअनी थानाक्षेत्र के सोनाड़ी चौराहे पर हुई। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। भलुअनी थानाक्षेत्र के बरडीहा चंदन गांव निवासी रमेश यादव 44 अपनी पत्नी शकुंतला के साथ कहीं जाने के लिए घर से निकले। दोनों सोमवार की देर शाम सोनाड़ी चौराहे पर खड़ा होकर साधन का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान देवरिया की तरफ से जा रहे एक पिकअप चालक ने अनियंत्रित होकर रमेश यादव को चपेट में ले लिया। गंभीर रुप से घायल रमेश को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल भिजवाया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल प्रशासन से सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक रमेश यादव के कोई संतान नहीं है। पत्नी शकुंतला देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह कह रहीं थी कि अब किसके सहारे जीवन बिताएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed