फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सेल्फी के चक्कर में दबा ट्रिगर, सीने में गोली लगने से छात्र की मौत

सेल्फी के चक्कर में दबा ट्रिगर, सीने में गोली लगने से छात्र की मौत

Wed, 22 May 2019 10:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
सेल्फी के चक्कर में दबा ट्रिगर, सीने में गोली लगने से छात्र की मौत
फोटो नहीं है
विज्ञापन


पिस्टल के साथ सेल्फी के चक्कर में छात्र की मौत
मोबाइल के कैमरे की जगह दबा दिया असलहे का ट्रिगर, सीने में लगी गोली
देवरिया। पिता की लाइसेंसी पिस्टल के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में नौवीं के छात्र की जान चली गई। जल्दबाजी में मोबाइल फोन के कैमरे का बटन दबाने के बजाय उसने असलहे का ट्रिगर दबा दिया। गोली सीने में लगते ही वह गिरकर छटपटाने लगा। घर वाले उसे आननफानन में सीएचसी ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लोग उसे लेकर जब वहां पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना गौरीबाजार के देवगांव की है। गोरखपुर में पोस्टमार्टम के बाद परिवारवालों ने अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि गौरीबाजार पुलिस ने ऐसे किसी मामले के प्रति अनभिज्ञता जताई है। प्रमोद सिंह के दो बेटे और दो बेटियों में हादसे का शिकार बेटा सबसे छोटा था। गौरीबाजार इंस्पेक्टर अरुण मौर्य ने बताया कि ऐसी कोई घटना उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

(ऊपर वाली खबर नहीं लेनी है)


काल बनकर आई सेल्फी, ले गई किशोर की जान
कैमरे की जगह दबा दिया लाइसेंसी पिस्टल का ट्रिगर
सेल्फी लेने के चक्कर में छात्र के सीने में लगी गोली, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सेल्फी के चक्कर में खतरनाक स्टंट करने वाले किशोर और युवा अपनी जान की भी परवाह नहीं कर रहे। ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें सेल्फी के दौरान जान चली गई। बुधवार को देवरिया में भी ऐसा ही एक हादसा हुआ। इसमें कक्षा नौ का छात्र पिता की लाइसेंसी पिस्टल के साथ सेल्फी लेते वक्त खुद को गोली मार बैठा। मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गौरीबाजार क्षेत्र के देवगांव निवासी प्रमोद सिंह के दो बेटे और दो बेटियां हैं। छोटा बेटा नौवीं कक्षा में पढ़ता था। बुधवार की दोपहर उसे जाने क्या सूझी, उसने घर में रखी पिता की लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली। एक हाथ में पिस्टल और दूसरे में मोबाइल लेकर सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान गलती से असलहे का ट्रिगर दब गया और गोली उसके सीने में धंस गई। आवाज सुनकर पहुंचे परिवारवालों ने उसे तुरंत सीएचसी पहुंचाया। वहां हालत अत्यंत खराब देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की सूचना पर गुलहरिया पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराके परिवारवालों को सौंप दिया। उन्होंने देर शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया। गौरीबाजार इंस्पेक्टर अरुण मौर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed