फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बाइक के लिए तिलक चढ़वाने से दूल्हे ने किया इंकार

बाइक के लिए तिलक चढ़वाने से दूल्हे ने किया इंकार

Mon, 20 May 2019 10:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
बाइक के लिए तिलक चढ़वाने से दूल्हे ने किया इंकार
up police - फोटो : अमर उजाला
रामपुर कारखाना। दहेज में बाइक नही मिलने पर दूल्हे ने तिलक चढ़वाने से इनकार कर दिया। घंटों पंचायत के बाद भी कोई फैसला नहीं हुआ तो लड़की पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। मामला थाना क्षेत्र के गौरा गांव की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गौरा गांव में रविवार की रात कोटवा गांव से तिलक लेकर दुल्हन पक्ष पहुंचा। भोजन करने के बाद तिलक चढ़वाने की रस्म शुरू हुई। इसी दौरान दूल्हे ने बाइक की मांग कर दी। लड़की पक्ष के लोगों ने दहेज में बाइक तय नहीं होने की बात कही। लेकिन दूल्हा बाइक मिलने पर ही तिलक चढ़वाने की बात पर अड़ा रहा। लड़की पक्ष ने भी इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। अगले दिन पंचायत में मामला नहीं सुलझा तो दुल्हन पक्ष ने ही रिश्ता तोड़ दिया। दुल्हन पक्ष का कहना था कि तिलक से पहले ही करीब चार लाख रुपये का उपहार दे दिया था। रात 10 बजे अचानक बाइक की डिमांड की गई। लड़की के पिता ने दूल्हे से चार पुरानी बाइक अपने पास रखने और सुबह नई बाइक खरीद कर देने पर वापस करने की बात रखी। इसके बावजूद दूल्हा नहीं माना। एसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि रात में ही दुल्हन के पिता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। सोमवार की सुबह दोनों पक्ष थाने पहुंचा और सुलह की बात होने लगी। पुलिस में मामला पहुंच जाने के चलते दूल्हे ने बिना बाइक मिलने पर ही शादी करने की बात कही, लेकिन दुल्हन पक्ष ने उसे लालची होने का आरोप लगाते हुए शादी से इंकार कर दिया। हालांकि दोनों पक्षों में सुलह होने की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed